उत्तराखंड में उपराष्ट्रपति का दिल्ली से कैंचीधाम और वापस लौटने का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी। पढ़ें….
नैनीताल: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दिल्ली से कैंचीधाम और वापस लौटने का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। उपराष्ट्रपति सवेरे दिल्ली से सात बजे चलकर दोपहर तक दिल्ली स्थित घर पहुंच जाएंगे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ गुरुवार को सवेरे ऊत्तराखण्ड के कैंचीं धाम दर्शनों के लिए पहुँच रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति दंपत्ति सवेरे सात बजे अपने दिल्ली के 108 चर्च रोड स्थित आवास से एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।
वह अपने विशेष जहाज से बरेली तक का सफर 45 मिनट में तय करेंगे और नाश्ता भी उसी में करेंगे। बरेली से विशेष हैलीकॉप्टर से धनखड़ दंपत्ति हल्द्वानी में तिकोनिया के आर्मी हैलीपैड पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से रानीबाग, भीमताल, भवाली होते हुए एक घंटा और चालीस मिनट में कैंचीधाम पहुंचेंगे।
दोनों विशेष अतिथियों का कैंचीं धाम में 30 मिनट का समय आरक्षित (रिजर्व) रखा गया है। दर्शनों के बाद, सवेरे 11:10 बजे से वो वापस लौटकर दोपहर 12:50 बजे हल्द्वानी में तिकोनिया आर्मी हैलीपेड पहुचेंगे।
यहां से एक फॉर्मल विदाई समारोह के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ पंतनगर के लिए रवाना होंगे और 20 मिनट बाद दोपहर 1:15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।
पंतनगर में स्वागत और इंट्रोडक्शन के बाद उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी सुदेश के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


More Stories
डीएम आशीष चौहान के निर्देश पर दून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान,15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा गाड्ढे भरने का काम, 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य,स्ट्रीट लाइटों के लिए 40 टीमें उतरी मैदान में, रात में टास्क फोर्स कर रही व्यवस्थाओं की निगरानी.!
एसटीएफ ने पकड़ी इस साल की सबसे बड़ी नशे की खेप,STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कुमाऊँ यूनिट को मिली बड़ी सफलता,करीब 25 लाख रुपयों की MDMA के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,
1 सितम्बर को मौसम विभाग की भारी बारिश की सम्भवना के मद्देनजर देहरादून के समस्त विद्यालयों,कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित