
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य में कहीं धूप तो कहीं आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।
पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं सतही हवाएं चलने की संभावना है मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

More Stories
पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गई 10 लाख रू0 मूल्य से अधिक की ज्वैलरी बरामद
हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA हुई बरामद, डिलीवरी बॉय का कार्य करता है गिरफ्तार अभियुक्त