
मुज़फ्फरनगर की मीरापुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए आपरेशन सवेरा के तहत एक अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से 68 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रूपये) तथा मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त एक ह्युंडई सैन्ट्रो कार बरामद हुईं है प्राप्त सुचना के अनुसार आपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत थाना मीरापुर पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। कार चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा कार में सवार एक अभियुक्त को मौके से पकड लिया गया तथा उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी ली गयी तो कार से 68 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा तस्करी की घटना में प्रयुक्त कार को सीज किया गया है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु भी सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* रमेश पुत्र रूपचन्द निवासी कुटेनी रोड, दलवीर नगर, थाना किला, जिला पानीपत, हरियाणा, उम्र करीब 50 वर्ष।
*वांछित/फरार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* संजय पुत्र गुलाब निवासी विद्यानंद कालोनी वार्ड 12, जनपद पानीपत, हरियाणा।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 68 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रूपये)
✅ 01 सैन्ट्रो कार यूके 08 एए 9407 (तस्करी की घटना में प्रयुक्त)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0- 181/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त रमेश उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0- 05/2015 धारा 60/62/72 आबकारी अधि0 व 420,467,468,471 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0- 181/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।
*पूछताछ का विवरण-*
प्रारम्भिक पूछताछ मे गिरफ्तार अभियुक्त रमेश उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा अपने फरार साथी संजय उपरोक्त का साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी की कार्य किया जाता है तथा तस्करी कर लाये मादक पदार्थों को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमलोग उडीसा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर लाते है तथा उसको मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत आदि स्थानों पर फुटकर में उंचे दामों पर बेचकर मुनाफा अर्जित करते हैं। आज हमलोग हमारे पास से बरामद कार में उडीसा से गांजा लेकर आ रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड लिया गया तथा संजय उपरोक्त मौके से फरार हो गया।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 बबलू कुमार थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* प्र0नि0 राजीव कुमार (सर्विलांस सेल)
*3.* उ0नि0 मोहित कुमार थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0 का0 804 विकास सिरोही (सर्विलांस सेल)
*5.* का0 नितिन कुमार (सर्विलांस सेल)
*6.* है0 का0 461 जितेन्द्र सिंह थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 802 सचिन कुमार थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।
*8.* का0 285 मोहित चौधरी थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* थाना मीरापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त हैं। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार की श्यामपुर पुलिस ने पारिवारिक जमीनी विवाद में लड़ाई-झगड़ा करने के मामले में तीन सगे भाइयों को किया गिरफ्तार.!
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी के नेतृत्व मे छात्र प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री से की मुलाक़ात,बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने सहित रखी प्रमुख मांगें,शिक्षा मंत्री ने उचित मांगो को लेकर शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन !
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु