
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध खनन/ओवर लोडिंग/ओवर स्पीड/ ड्रंक एण्ड ड्राइव तथा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशो के क्रम में समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अवैध खनन/ओवरलोड/ ओवर स्पीड/ ड्रंक एण्ड ड्राइव तथा यातायात नियमों का उंल्लघन करने वालो के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक: 10/09/2025 को विकासनगर पुलिस को डाकपत्थर बाडवाला क्षेत्र में नदी किनारे चोरी-छिपे अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर पुलिस व खनन टीम तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पुलिस तथा खनन टीम को देखकर अवैध खनन में लिप्त वाहन चालक अपने वाहनों (ट्रेक्ट ट्रॉली) को लेकर नदी के रास्ते भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस व खनन टीम द्वारा घेर घोट कर पकड लिया। मौके पर मौजूद सभी 06 ट्रैक्टर ट्राली वाहनों को सीज किया गया, जिनके विरुद्ध एम०वी० एक्ट व खनन अधि0 में कार्यवाही की जा रही है।
*सीज किये गये वाहनों का विवरण :-*
1- वाहन संख्या – UK 16 CA-2537 ( ट्रैक्टर ट्रॉली)
2- 05 अन्य बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट,
जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस पर सुनी 140 जनसमस्याएं , नाले पर कब्जे से लेकर पेंशन ठगी और संपत्ति विवादों पर डीएम ने दिये कड़े निर्देश.!
हरिद्वार की श्यामपुर पुलिस ने पारिवारिक जमीनी विवाद में लड़ाई-झगड़ा करने के मामले में तीन सगे भाइयों को किया गिरफ्तार.!