
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर लगातार लड़ाई-झगड़ा कर गांव का माहौल खराब करने वाले 03 आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 29.07.2026 को वादिया श्यामपुर निवासी महिला की तहरीर पर आरोपी नूर मोहम्मद, रफी एवं आरिफ के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देने तथा वादिया के साथ गलत नीयत से हाथ फेरने एवं मुंह पर मुक्का मारकर घायल करने के संबंध में मु0अ0सं0- 86/2026, धारा 3(5), 115(2), 352, 351(2), 74 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
उक्त आरोपियों द्वारा पुनः दिनांक 11.08.2026 को अपने भाई शाहनवाज के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देकर गांव का माहौल बिगाड़ने के संबंध पर थाना श्यामपुर में शिकायतकर्ता शाहनवाज द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 14.08.2026 को मु0अ0सं0- 95/2026, धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
दोनों अभियोगों की विवेचक द्वार विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी करवाए गए। वारंट मिलते ही श्यामपुर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार आरोपित-*
1. नूर मोहम्मद पुत्र नूर आलम, उम्र 32 वर्ष
2. रफी पुत्र नूर आलम, उम्र 28 वर्ष
3. आरिफ पुत्र नूर आलम, उम्र 26 वर्ष
समस्त निवासी ग्राम नलोवाला, कोतवाली श्यामपुर, जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम-*
1. म0उ0नि0 रचना पठानिया
2. उ0नि0 देवेन्द्र यादव
3. हो0गा0 विनोद रावत

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट,
जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस पर सुनी 140 जनसमस्याएं , नाले पर कब्जे से लेकर पेंशन ठगी और संपत्ति विवादों पर डीएम ने दिये कड़े निर्देश.!
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी के नेतृत्व मे छात्र प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री से की मुलाक़ात,बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने सहित रखी प्रमुख मांगें,शिक्षा मंत्री ने उचित मांगो को लेकर शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन !