देहरादून
एमडीडीए द्वारा राजधानी देहरादून समेत अन्य जगहों पर अवैध निर्माण के बिरुद्ध कार्यवाही जारी है,इसी कड़ी में 5 अलग अलग स्थानों पर लगभग 50 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग को बुलडोज़र की मदद से ध्वस्तीकरण किया गया वही बिना स्वीकृति के बन रही दुकानों को भी सील कर दिया।

एमडीडीए को सूचना मिली कि गुलज़ार अहमद पुत्र साहब द्वारा मल्हान ग्रांट , मानक सिद्ध के निकट, गणेशपुर बुद्धि ग्राम रतनपुर में बिना स्वीकृति के लगभग 2 बीघा भूमि पर प्लाटिंग की जा रही थी जिसे प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया के आदेशों के क्रम में सहा अभियंता शैलेंद्र सिंह रावत द्वारा पुलिस फ़ोर्स की उपस्थिति में प्राधिकरण टीम के साथ ध्वस्त कर दिया गया वही संदीप भट्ट द्वारा Karbari Grant, Behind Ganeshpur Military Academy School, Shimla Bypass Road Dehradun में बिना स्वीकृति के लगभग 25 बीघा भूमि पर प्लाटिंग की जा रही थी जिसे प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया के आदेशों के क्रम में सहा अभियंता शैलेंद्र सिंह रावत द्वारा पुलिस फ़ोर्स की उपस्थिति में प्राधिकरण टीम के साथ ध्वस्त कर दिया गया। बक्शी पंवार, संजीव चौहान आदि द्वारा गढ़ी माई चक रोड श्यामपुर ऋषिकेष बिना स्वीकृति के लगभग 8 बीघा भूमि पर प्लाटिंग की जा रही थी जिसे प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया के आदेशों के क्रम में सहा अभियंता प्रेम पाल सिंह द्वारा तहसीलदार व पुलिस फ़ोर्स की उपस्थिति में प्राधिकरण टीम के साथ ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा शादाब हुसैन , मोथरोवाला रोड, सुविधा डिपार्टमेंटल स्टोर , देहरादून द्वारा बिना स्वीकृति के कमर्शियल निर्माण (16 x 25 feet के क्षेत्र फल में दुकानों का निर्माण) किया जा रहा था , सचिव बर्निया के आदेशों के पालन में सहा अभियंता दिग्विजय नाथ तिवारी द्वारा पुलिस फ़ोर्स की उपस्थिति में प्राधिकरण टीम के साथ सील कर दिया गया साथ ही शुक्ला आदि द्वारा डूंगा भाउवाला देहरादून में बिना स्वीकृति के लगभग 15 बीघा भूमि पर प्लाटिंग की जा रही थी जिसे प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया के आदेशों के क्रम में सहा अभियंता प्रमोद मेहरा द्वारा प्राधिकरण टीम के साथ ध्वस्त कर दिया गया। सभी कार्यवाहियां शांतिपुर्ण रूप से सम्पन्न की गईं ।

More Stories
उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आईटी पार्क, देहरादून में नई सुविधा का किया उद्घाटन
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA ने की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक क़ी छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस किया जारी, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य पदार्थों का निर्माण, उत्तराखंड में मिठाईयों की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य, खाद्य पदार्थों के नमूने मिलावटी मिलने पर भी कार्रवाई.!
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’,एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण.!