उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते रुके बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू, सौ से अधिक मजदूर पहुंचे धाम…..
देहरादून: बर्फबारी के चलते रुके बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू, सौ से अधिक मजदूर पहुंचे धामबदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रथम फेज के कार्य अंतिम चरण में हैं। पुनर्निर्माण कार्यों के लिए धाम में सौ से अधिक मजदूर पहुंच चुके हैं। द्वितीय फेज के तहत ध्वस्तीकरण कार्य किया जा रहा है।बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू हो गए हैं।
धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 100 से अधिक मजदूर पहुंच चुके हैं। साथ ही अन्य मजदूर भी लगातार पहुंच रहे हैं। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के चलते दिसंबर माह में बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य रोक दिए गए थे।अब मौसम धीरे-धीरे अनुकूल हो रहा है। जिसके चलते प्रशासन ने मास्टर प्लान के कार्य फिर शुरू करवा दिए हैं। धाम में द्वितीय चरण के तहत होने वाले कार्यों को लेकर ध्वस्तीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है।
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रथम फेज के कार्य अंतिम चरण में हैं। जिसमें शेष नेत्र झील, बदरीश झील का सौंदर्यीकरण, अराइवल प्लाजा, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट आदि के कार्य किया जा रहा है। वहीं द्वितीय चरण में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण आदि कार्य किए जाने हैं।
एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि धाम में 100 से अधिक मजदूर पहुंच चुके हैं। धाम में द्वितीय फेज के तहत ध्वस्तीकरण कार्य किया जा रहा है। धाम में जैसे-जैसे मौसम अनुकूल होता जाएगा मजदूरों की संख्या भी बढ़ती जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा,लैंड फ्रॉड पर गढ़वाल कमिश्नर सख्तः 125 मामलों की सुनवाई, 45 निस्तारित,भूमि फर्जीवाडे़ पर बडी कार्रवाई, आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश,खसरा हेरफेर कर दोहरी बिक्री, सुनवाई में भूमाफियों का बड़ा खेल उजागर,बडे भू-प्रकरणों में देरी पर आयुक्त सख्त, 15 दिन में प्रगति के निर्देश !
संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही ’हेम्स’ – 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की ’हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस’, दुर्घटना और आपदा में त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं को मिल रही मजबूती, राज्य सरकार की मदद से निर्बाध रूप हो रहा सेवा का संचालन!
हरिद्वार की सिडकुल पुलिस ने 152 लोगो के चेहरे पर लोटाई मुस्कान, सभी लोगो को उनके खोये मोबाइल खोजकर किये वापस !