राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। 4 अप्रैल को यमकेश्वर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना यमकेश्वर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री 3 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष यमकेश्वर को टीम गठित कर गुमशुदा को सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए जाने पर पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद नाबालिग अपहृता को चंद घंटों के अंदर भानियावाला (देहरादून) से सकुशल बरामद किया गया। जांच में प्रकाश में आया कि नाबालिग अपहृता को ग्राम फेडवा यमकेश्वर निवासी विजय कुमार द्वारा बहला फुसला कर अपने पास भानियावाला किराए के मकान में बुलाया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने अभियोग में भादवि की धारा-376 व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर घटना में संलिप्त अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी, अपर उपनिरीक्षक मोनेश चौधरी, आरक्षी संजीव कुमार व महिला आरक्षी अनीता गुसांई शामिल थे।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा