
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की मंगलौर पुलिस ने सूचना मिलने के बाद ग्राम बिझौली क्षेत्र मे कुछ व्यक्ति गोकशी कर रहे हैं। पुलिस की आहट सुनकर मौके से कुछ संदिग्ध फरार हो गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपित को दबोचते हुए मौके से 140 किलो प्रतिबंधित मांस, गोकशी के उपकरण व 02 जीवित बैल बरामद किये। बरामदगी के आधार पर कोतवाली मंगलौर पर धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर पकड़े गए आरोपित को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अन्य तलाश जारी है।
*पकड़े गए आरोपित-*
1- इरफान पुत्र जिम्मू
2- मौ0 शहजाद उर्फ कल्लू पुत्र तहसीन निवासी ग्राम विझौली थाना कोत0 मंगलौर
*बरामदगी-*
1- 140 किलो प्रतिबंध मांस
2- कुल्हेडी-01, लकडी का गुटका -01, 03 छुर्री, एक तराजू
3- दो जिंदा बैल
*पुलिस टीम-*
1- उप निरीक्षक कमलकान्त रतूडी
2- कांस्टेबल पुनीत सेमवाल
3- कानि0 पप्पू कश्यप
4- हे0गा0 राजेन्द्र

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति