October 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

Oplus_16908288

सोमवार की सुबह मसूरी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई जैसे हिस्से में गिरी , चमत्कारी ढंग से बची टैक्सी चालक की जान,देखिये दुर्घटना का लाइव वीडियो !

सुनील सोनकर(राष्ट्रीय दिया समाचार) मसूरी

पर्यटन नगरी मसूरी में सोमवार को सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब पिक्चर पैलेस बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से निचली सड़क पर जा गिरी। जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना सुबह करीब 8ः45 बजे की बताई जा रही है। सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार ( यूके07 टीबी 4592) सोलिटायर होटल से पहले पाम आर्यन होटल के पास अचानक संतुलन खो बैठी। कहा जा रहा है कि मोड़ पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ने से कार सीधे नीचे की ओर बने सड़क प्लेटफॉर्म पर गिर गई। गाड़ी गिरने के बाद गाडी बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और चीता मोबाइल मौके पर पहुँचे। इससे पहले स्थानीय लोगों ने त्वरित सहायता करते हुए चालक को कार से बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से उप-जिला अस्पताल मसूरी भिजवाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कार चालक की हालत सामान्य है परन्तु चालक को काफी चोट आई है जिसका इलाज किया जा रहा है। मसूरी पुलिस ने बताया कि

घायल युवक राजवीर सिंह (उम्र 20 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह पंवार, निवासी ग्राम बिच्छू, थाना थत्यूड का रहने वाला है। युवक के अनुसार, कार मोड़ पर आते ही अचानक फिसल गई और वह संभाल नहीं पाया। डॉक्टरों के मुताबिक, राजवीर के जीभ पर हल्की कट की चोट, कमर पर चोट, तथा शरीर पर घिसरन के निशान हैं। हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक के भाई को सूचना दी, जो मसूरी के लिए रवाना हो चुका है।

चीता मोबाइल यूनिट और मसूरी कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कार को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। प्राथमिक जांच में वाहन के फिसलने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में लगातार बढ़ते वाहन दबाव और संकरे मोड़ों के कारण इस तरह की दुर्घटनाएँ अक्सर देखने को मिल रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मोड़ों पर सुरक्षा बैरियर मजबूत करने और चेतावनी बोर्ड बढ़ाने की मांग की है।

You may have missed

देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!

Share