
राजीव शास्त्रों (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
दिनांक 02-07-2024 को रात के वक्त 112 के माध्यम से कोतवाली मंगलौर पुलिस को सूचना मिली कि कॉलर मुर्सलीन द्वारा कॉल कर बताया गया है कि ग्राम लहबोली के पास अज्ञात बाइक सवार ने ट्रैक्टर ट्राली सवार से ₹400000/- लूट लिए।
सूचना से तत्काल हरकत में आई मंगलौर पुलिस ने मौके पर जाकर पूछा तो बताया गया कि किसानो की मुंजी बेचकर आ रहे ट्रैक्टर सवार व्यक्ति से लहबोली में बाइक सवार ने ₹4 लाख छीन लिए हैं।
बतायी गई जगह घनी आबादी में स्थित होने व अन्य स्थानीय लोगों से पूछताछ में ऐसी कोई घटना सामने न आने पर पुलिस ने पुनः पूछताछ की तो सूचना देने वाला व्यक्ति अपने बयान बदलने लगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर भी ऐसी किसी घटना की पुष्टि नही हो पायी।
सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि सूचना देने वाला मुर्सलीन व उसके साथी किसानों का करीब चार लाख रुपये का धान बेचकर उत्तर प्रदेश देवबंद से मंगलौर की तरफ लौट रहे थे। लहबोली से पहले उनके ट्रैक्टर ट्राली की बाइक से हल्की टक्कर लगने बाद जब दोनों पक्षों में कहासुनी हुई तो कॉलर को ख्याल आया कि फर्जी लूट की खबर देकर मोटर साइकिल वालों को सबक सिखाया जा सकता है और किसानों को देने वाला पैसा भी माफ हो जाएगा।
पुलिस टीम ने ट्रैक्टर के टूल बॉक्स से पूरी धनराशि बरामद करने के बाद 02 ट्रैक्टर ट्राली को सीज करने के साथ ही कॉलर व उसके साथियों का चालान काट नियमानुसार कार्रवाई की गई।
*कॉलर व उसके साथियों का विवरण-*
1- अफजल पुत्र मासूम निवासी ग्राम कासमपुर पथरी
2- सद्दाम पुत्र इरशाद निवासी मरगूबपुर बहादराबाद
3- तैमूर उर्फ भूरा पुत्र यासीन निवासी बुढाहेड़ी पथरी
4- मुर्सलीन पुत्र मांगता निवासी भांवरी डेरा थाना बहादराबाद
*02 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज*

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक