देहरादून
आज दिनांक 03/07/2025 को चौकी डाकपत्थर को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सूचना दी गई कि अशोक आश्रम डुमेट के सामने यमुना नदी में एक टापू में कुछ पुरुष तथा महिलाएं फंसे गये है, जिस पर तत्काल पुलिस बल मय आपदा उपकरण के साथ एसडीआरएफ टीम व जल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा, जहां कुछ लोग टापू में फंसे हुए थे, जिस पर पुलिस, एस0डी0आर0एफ0 व जल पुलिस द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए टापू में फंसे 11 व्यक्तियो(07 पुरूष व 04 महिला) को सकुशल बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किये गये व्यक्तियो द्वारा बताया गया कि वह मजदूरी का कार्य करते है तथा वह सभी सुबह नदी में गए थे, अचानक जलस्तर बढने लगा, जिस कारण वह सभी एक टापू में इकट्ठे हो गए, टापू के चारों तरफ पानी होने की वजह से बाहर नहीं आ पाए। रेस्क्यू किये गये सभी व्यक्तियों द्वारा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*रेस्क्यू किये गये व्यक्ति*
1- कालीचरण पुत्र ठाकुर
2- अजीत कुमार पुत्र सतवीर
3- बिट्टू पुत्र ठाकुर
4- विक्की पुत्र भोपाल सिंह
5- अशोक पुत्र राजा
6- सूर्य पुत्र गामू सिंह
7- जगबीर पुत्र कलवा
8- हेमलता पत्नी अजीत
9- नीरज पत्नी बिट्टू
10- चंद्रावती पत्नी जगबीर
11- कल्पना पत्नी कालीचरण
सभी निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।

More Stories
उधमसिंह नगर की आई टी आई पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े चोरी के छ: वाहनों को किया बरामद, पकडे गये आरोपी पलक झपकते की चुरा देते थे वाहन.!
देहरादून मे मोहर्रम पर जुलूस को लेकर एसएसपी प्रमेंद डोभाल के निर्देश पर पुलिस ने जारी किया यातायात रुट प्लान, जुलुस से पहले 2 बजे से लागू होगा रुट डायवर्ट प्लान, घर से निकलने से पहले जान ले कौन कौन सी सड़को को कब कब किया जायेगा बंद.!
बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉक्टर आशीष चौहान ने दिखाया सख्त रुख, ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगाने के दिये निर्देश,’जिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं- डीएम डॉ आशीष चौहान.!