
बारापत्थर मल्लीताल क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग की आरक्षित भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किये हुए लगभग 15 से 20 अतिक्रमणकारियों को वर्तमान समय में राज्य सरकार द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध प्रचलित अभियान के अंतर्गत
डॉ. जगदीश चंद्र एसपी क्राइम यातायात नैनीताल के नेतृत्व एवं श्रीमती विभा दीक्षित क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल के कुशल पर्यवेक्षण में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग टीम, रेंजर नरेश पंत के नेतृत्व में वन विभाग टीम, तहसीलदार नैनीताल मनीषा के नेतृत्व में राजस्व की विभागीय टीम एवं विद्युत विभाग टीम के अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा आज दिनांक 28 जुलाई 2023 को प्रातः से ही अतिक्रमण की कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से बने 15-20 पक्के/कच्चे मकानों, घोड़ा, खच्चर अस्तबल एवं झुग्गी झोपड़ियों को प्रशासन की ओर से लगाए गए मजदूरों की मदद से तुड़वाकर बड़ी संख्या में उपस्थित पुलिस/एवं अन्य विभागों की मुस्तैदी के बीच वन विभाग की भूमि को अतिक्रमण रहित करवाया गया एवं अतिक्रमणकारियों को सुरक्षित स्थानों में निवास करने हेतु बताया गया।

संपूर्ण पुलिस कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल श्री धर्मवीर सोलंकी सहित अन्य पुलिस वालों राजस्व विभाग वन विभाग विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की टीमों के सदस्य मौजूद रहे।


More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!