
परीक्षात् गुप्ता (राष्ट्रीय दिया समाचार ) बिजनौर
बिजनाैर जनपद के शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हरेवली फीडर पर सोमवार को शटडाउन के बावजूद बिजली चालू कर देने से 30 वर्षीय लाइनमैन कोमल की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को फीडर पर रखकर प्रदर्शन किया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और परिजनों को मुआवजे दिलाने की मांग की। प्राप्त सुचना के आधार पर थाना क्षेत्र ग्राम इनायतपुर निवासी कोमल (30 वर्ष) पिछले 10 वर्षों से प्राइवेट लाइनमैन के रूप में हरेवली फीडर पर काम करता आ रहा था। सोमवार को फीडर से शटडाउन लेकर अपने साथी ऋषभ के साथ बिजली के खंभे पर काम करने गए थे। कोमल ने पोल पर चढ़कर दो तार जोड़ लिए थे। लेकिन जैसे ही तीसरा तार जोड़ने की कोशिश की। तब इस दौरान अचानक तारों में करंट दौड़ गया।करंट लगने से कोमल पोल से नीचे गिर गया जिससे घटनास्थल पर ही लाइनमैन कोमल की मौत हो गई।आज मंगलवार को घटना से गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ हरेवली फीडर पर पहुंचे। मृतक युवक के शव को फीडर पर रख प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने मृतक युवक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अधिकारियों ने मृतक पुत्र को संविदा पर नौकरी और मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा
घटना का पता लगने पर एचडी में रितु रानी, अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ जांच करकार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही मृतक के परिवार को 7.5 लाख की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित छोटे-छोटे चार बच्चों का परिवार रोता बिलखता छोड़ गया।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली
दून पुलिस परिवार के साथ एसएसपी दून ने मनाया खुशियों एवं रंगो का त्यौहार होली, सभी जवानों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर दी होली के पावन पर्व की शुभकामनांए, पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी दून का संदेश- आप सतर्क तो आम जन सुरक्षित
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस