
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की राजपुर पुलिस ने बंद घरों में नकाबजनी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपों के पास से पुलिस को चोरी की गई लाखों रुपए की ज्वेलरी बरामद हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17/12/2024 को वादी श्री अमन निवासी मिस्टिक हिल्स कॉलोनी राजपुर द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी तथा आभूषण चोरी कर लिये है, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में चोरी की घटनाओ में शामिल अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक: 15/04/25 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दून ट्रैफल गार्ड धोरण रोड के पास से घटना में शामिल अभियुक्त मन बहादुर थापा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा घटना में चोरी की गई लगभग 03 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी बरामद की।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओ को पूरा करने के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
मन बहादुर थापा उर्फ कालू पुत्र पूरन सिंह निवासी धनौला सहस्त्र धारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।
*बरामदगी:-*
घटना में चोरी गई ज्वैलरी अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रू0
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
2- कां0 विशाल
3- कां0 प्रदीप

More Stories
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा,सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, फेक न्यूज पर अंकुश और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर दिया जोर,स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण.!
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित* *पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी.!
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द,105 शिकायतें, कई गंभीर मामले; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश.!