उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश के आसार, बदरीनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी……
देहरादून: पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।

बदरीनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में जमी 10 फीट बर्फमौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।उत्तराखंड में मौसम बार-बार बदल रहा है। दिन में गर्मी तो रात को हल्की ठंड सता रही है।

वहीं, सोमवार को भी दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और यमुनोत्री धाम, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के अलावा अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है।

बारिश और बर्फबारी से चमोली जनपद में फिर से ठंड लौट आई है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में करीब 10 फीट बर्फ जम गई है। घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक यात्रा का पैदल मार्ग भी बर्फ से ढका हुआ है।प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज (सोमवार को) हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।


More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न