राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
कोटद्वार। जनपद पौड़ी के कोटद्वार निवासी युवती ने एक फैक्ट्री कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर बहादराबाद पुलिस ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बहादरा पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह मूल रुप से कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल की निवासी है। वह पिरान कलियर क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में कमरा लेकर रह रही है तथा क्षेत्र के एक कालेज में अध्यनरत है। युवती का आरोप है कि कुछ समय पूर्व एक दोस्त के माध्यम से उसकी मुलाकात बहादराबाद निवासी इमरान के साथ हुई थी। धीरे-धीरे युवक से उसकी नजदीकियां बढती गई और दोनों में प्यार हो गया। युवती का आरोप है कि इमरान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। तहरीर में युवती बताया कि जब उसने इमरान पर शादी के लिए दबाव डाला तो इमरान टाल-मटोल करता रहा। पिछले दिनों पता चला कि उसने धोखा देकर किसी और युवती से शादी कर ली है। युवती ने बहादरा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार