राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। 20 अप्रैल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप ए लक्ष्मण झूला निवासी संदीप कुमार ने थाना लक्ष्मणझूला में दी गई तहरीर में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके कमरे का ताला तोड़कर 10,000 हजार रुपए की नगदी, एक सोने की अंगूठी व दो चांदी के बिछुवे चोरी कर लिये है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को टीम गठित करने के निर्देश दिए जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर आरके चमोली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर ग्राम खतौली, गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर उप्र निवासी महिला अभियुक्ता शालू पुत्री सतीश को चोरी किये गये माल के साथ शमशान घाट चन्द्रभागा ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता शालू से 1500 रुपए की नगदी एवं एक जोड़ी सफेद धातु के बिछुए व 07 टी-शर्ट बरामद की गई हैं। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल चौहान, अपर उपनिरीक्षक श्री विनोद चमोली, आरक्षी पंकज, रविंद्र भोज व महिला हॉमगार्ड प्रेरणा शामिल हैं।

More Stories
वैश्विक संकट के बीच राष्ट्रहित में एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी की अनूठी पहल,ईंधन संरक्षण का दिया संदेश, बड़े वाहन को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी नैनीताल,आमजन से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल चलने की अपील !
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !