राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। साईबर सैल कोटद्वार ने रामनगर के भाजपा नगर मंडल पदाधिकारी मदन जोशी को कल बुधवार को साईबर सैल कोटद्वार में अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।
भाजपा नेता मदन जोशी को दिए गए नोटिस में साईबर सैल कोटद्वार की ओर से कहा गया है कि साईबर सैल को दिए गए प्रार्थना पत्र में आपके द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आपने रामनगर में किसी अन्य के भवन को गढ़वाल से लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का बताते हुए उसमें लकड़ी चुराकर लगाने के आरोप लगाए हैं।
नोटिस में साईबर सैल कोटद्वार द्वारा मदन जोशी को कल बुधवार को सुबह 10 बजे साईबर सैल में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। साईबर सैल में उपस्थित न होने पर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही