गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर में चल रही श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अन्तर्महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया है। बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में गोपेश्वर महाविद्यालय की ज्योति ने चैंपियनशीप का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. ललित तिवारी ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि पुरुष टीम वर्ग में जसपाल राणा स्पोर्टस कॉलेज देहरादून विजेता तथा कोटद्वार महाविद्यालय उपविजेता रहा। महिला टीम वर्ग में गोपेश्वर महाविद्यालय विजेता तथा ऋषिकेश परिसर उपविजेता रहा, वहीं दूसरी ओर पुरुष एकल प्रतियोगिता में जसपाल राणा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के शौर्य पंत विजेता तथा आईटीएम कॉलेज देहरादून के रुद्राक्ष उपविजेता रहे तथा महिला एकल प्रतियोगिता में गोपेश्वर महाविद्यालय की ज्योति विजेता तथा तथा ऋषिकेश परिसर की राशि लखेड़ा उपविजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनीष डंगवाल ने कहा कि समस्त प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल भावना एवं कौशल का परिचय दिया है। इस अवसर पर मैच रेफ़री विक्रम कठैत, अवतार सिंह, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी पुष्कर, विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक यशपाल सिंह ओली, डॉ. जगमोहन नेगी, डॉ. नाभेन्द्र गुसाईं, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. वंदना लोहनी, डॉ. पूनम टाकुली, डॉ. प्रेमलता, डॉ. संध्या रावत, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. श्याम लाल बटियाटा, डॉ. चंद्रेश, डॉ. सबज कुमार आदि मौजूद थे।

More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!