-टीम ने मानकों की अनियमितता पाए जाने पर 13 व्यापारियों के किए चालान
गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पूर्ति विभाग और बाट माप विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद के गौचर से विष्णुप्रयाग तक दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने निर्धारित मानकों की अनियमितता पाए जाने पर 13 व्यापारियों का चालान किए। टीम ने व्यापारियों को भविष्य में मानकों की अनदेखी करने और दुकानों पर अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए।
जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में सघन चौकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसे लेकर शुक्रवार को पूर्ति विभाग और बाट माप विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद के गौचर से विष्णुप्रयाग तक व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को 13 दुकानों में तोल मशीनों के प्रमाण पत्र न मिलने, मानकों के अनुसार सामान पर अंकित किए जाने वाले निर्देश न पाए जाने जैसी अनदेखी मिली। जिस पर टीम ने व्यापारियों का चालान किए। टीम ने व्यापारियों को मानकों का अनुपालन करने के साथ ही दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्राकाल में समय समय पर चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक