लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन में राजपुर पुलिस व FST टीम को आज बडी कामयाबी मिली है आज FST व राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कि जा रही वाहन चेकिंग के दौरान ₹700000 नगद बरामद किये गये है वाहन चालक द्वारा बरामद धनराशी के बारे मे स्पष्ट जानकारी नहीं देने पर टीम द्वारा उक्त धनराशि को जब्त कर लिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के सख्ती के साथ अनुपालन में दिनांक 18 /3 /24 को FST व राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कैनाल रोड निकट बॉडीगार्ड में सघन वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP14FR5911 एक्सयूवी को रोक कर चेकिंग की गई तो उसमें से ₹700000 नगद बरामद हुए। वाहन चालक प्रमोद कुमार गर्ग से जब उक्त धनराशि के बारे में जानकारी ली गई तो वह संतोषजनक जवाब देने में कासिर रहे। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त धनराशि की फर्द बनाई गई तथा उक्त धनराशि थाना राजपुर पुलिस के सपूर्त की गई।
*नाम पता वाहन चालक*
*प्रमोद कुमार गर्ग पुत्र स्वर्गीय देशराज गर्ग निवासी ए 195 सूर्य नगर जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, हाल पता विवेकानंद ग्राम जोगीवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 53 वर्ष।*
*बरामद धनराशि*
*700000 रुपए नगद*
*बरामद वाहन*
*UK14FR5911(एक्सयूवी500)*
FST टीम
1-मजिस्ट्रेट श्री मनोज कुमार
2-कांस्टेबल सुधांशु
3-होमगार्ड राकेश सकलानी
थाना राजपुर पुलिस टीम
1-सुमेर सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना राजपुर
2-कांस्टेबल अमित भट्ट।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न