भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च के बीच हो सकते हैं। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज मंगलवार को नामांकन की तिथियां घोषित हो जाएंगी। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है।भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई। इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन किए जाएंगे। धामी सरकार के दो साल पूरे होने, अगले माह 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत होने वाली प्रधानमंत्री व अन्य शीर्ष नेताओं की रैलियों के लिए सभी लोकसभाओं से रिपोर्ट मांगी गई है। मंगलवार तक यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी जाएगी।बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा और माला राज्यलक्ष्मी शाह आदि मौजूद रहे।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न