
देहरादून – जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने गरीब और मध्यम वर्गीय बिजली उपभोक्ताओ की परेशानी का सबब और घर के बजट को बिगाड रहे बिजली के भारी भरकम बिलो को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रदेश के गरीब एवं मध्यम वर्गीय विद्युत उपभोक्ता को महंगी बिजली से निजात दिलाने एवं लाइन लॉस कम कराने को लेकर को ज्ञापन सौपा | मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने सचिव, ऊर्जा को कार्रवाई के निर्देश दिए | नेगी ने कहा कि निजी क्षेत्र की विद्युत परियोजनाओं/ केंद्रीय स्वामित्व वाली परियोजनाओं से सरकार को वर्ष 2020-21 में 1027.52 मिलियन यूनिट एवं 2021-22 में 1098.67 एम.यू. रॉयल्टी के रूप में क्रमश: 2.32 ₹ प्रति यूनिट एवं 2.28 ₹ के हिसाब से मिली | इसी प्रकार प्रदेश के स्वामित्व वाली जल विद्युत परियोजनाओं से भी प्रतिवर्ष 5 हजार एम.यू. से अधिक बिजली उत्पादित होती है |कुछ बिजली बाहर से महंगे दामों पर विभाग की लापरवाही की वजह से जरूर खरीदनी पड़ती है, लेकिन इस फेर में आम उपभोक्ता पिस रहा है | नेगी ने कहा कि वितरण एवं ए.टी. एंड सी. हांनियां लगभग 30 से 35 फ़ीसदी तक हैं, जो बिजली के दामों में बढ़ोतरी करने को सबसे बड़ा कारक है, इस पर प्रभावी अंकुश की जरूरत है | नेगी ने कहा कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से प्रति 100 यूनिट्स तक 2.90 ₹, 100 से 200 तक 4.20 ₹, 200 से 400 यूनिट तक 5.80 ₹ एवं 400 यूनिट्स से ऊपर 6.55 ₹ निर्धारित किया हुआ है, जोकि उपभोक्ताओं पर दोहरी मार है | मोर्चा ने सरकार से 100 यूनिट के स्थान पर 200 यूनिट का स्लैब निर्धारित करने एवं लाइन लॉस कम करने की मांग रखी| प्रतिनिधिमंडल में प्रतिनिधिमंडल में- विनय गुप्ता मौजूद थे |

More Stories
केदारनाथ बाबा के धाम मे शराब की तस्करी करने वाले 4 नेपाली चढ़े पुलिस के हत्थे,सोनप्रयाग पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा ने अवैध शराब की बरामद, रुद्रप्रयाग पुलिस ने अब तक.1010 बोतल (84 पेटी) शराब व 1.3 कि.ग्रा. चरस के साथ 25 आरोपियों को भेज दिया है जेल,देवभूमी मे चारधाम यात्रा को किसी भी कीमत पर अपवित्र नहीं होने दूंगी – निहारिका तोमर एसपी रुद्रप्रयाग !
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने 25 हज़ारी बदमाश को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी बिहार मे लूट और हत्या मे चल रहा था वांछित,पुलिस और एस ओ जी की टीम ने आरोपिनके कब्ज़े से अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद, राजधानी को किसी भी कीमत पर अपराधियों की शरणगाह नहीं बनने दीं जायेगी -प्रमेंद्र डोभाल एसएसपी देहरादून !
उत्तराखंड सरकार ने NEET UG के दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को दीं बड़ी राहत, परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उत्तराखंड परिवहन विभाग की बसों मे कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, सचिव परिवहन बृजेश संत ने जारी किये निर्देश !