
जैन मिलन महिला एकता व वीतराग विज्ञान पाठशाला द्वारा 60 गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला मे बच्चों द्वारा आध्यात्मिक सांस्कृतिक तत्वज्ञान वीतराग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमे महावीर प्रार्थना ,आचार्य अमृत चंद्र द्वारा रचित कलश,शास्त्रीय संगीत द्वारा भजन प्रस्तुति ,पाठशाला के बच्चों द्वारा कार्यक्रम, एकता की वीरांगनाओं द्वारा भक्ति.वीतराग विज्ञान प्रतियोगिता ९६ की परीक्षा ,वीतराग विज्ञान प्रतियोगिता 95 का पारितोषिक वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि माननीय डॉक्टर आरके जैन रहे, कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन समाज के *अध्यक्ष श्री विनोद जी ,भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश चंद जी ,क्षेत्र संख्या 14 के संयुक्त मंत्री श्री संजय जी, तुलाज इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर श्री सुनील जैन जी, तथा जैन मिलन महिला एकता के फाउंडर श्री सुकुमार जी* आदि अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए *माननीय डॉक्टर आरके जैन* जी ने सभी महिलाओं व बच्चों को व वीना जी को बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि वीना जी समाज में बच्चों व महिलाओं में जैन धर्म के संस्कार डालते हुए एक संस्कारी व सुदृढ़ समाज की संरचना कर रही हैं उनके इस कार्य के लिए जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है ।*दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जी* ने कहा कि बहन वीना जी का ही बल है कि पूरे जैन समाज की बहू बेटियों और बच्चों को आत्मा और शरीर की भिन्नता की बातें गध में पद्य में यहां तक कि शास्त्रीय संगीत के माध्यम से भजन के माध्यम से उनके अंदर में रोपित कर रहे हैं सलाम है इनके जज्बे को इस प्रकार सभी ने इतनी संख्या में बच्चों व महिलाओं को देखकर वीना जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देते हुए अपनी खुशी व्यक्त की ।
*जैन मिलन एकता की अध्यक्षा वीणा जी* ने इस कार्यक्रम का प्रयोजन बताते हुए कहा कि मनुष्य भव में आकर भी जीव यदि स्वयं को ना पहचाने तो इसकी यह दुर्दशा तो नहीं देखी जाती बस इसी को ध्यान में रखते हुए जो हमारे भगवान ने अपनी वाणी से जोकि आचार्यों व शास्त्रों के माध्यम से हम तक पहुंची है उसे जन-जन तक पहुंचाने का एक जरिया मात्र है हम तो भगवान के भेजे हुए एक दूत के समान हैं बस और कुछ नहीं।
इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने जैन ध्वज बनाकर अपनी कला व जैनत्व के संस्कार को प्रदर्शित किया ।
इस कार्यक्रम में कुमारी दृष्टि जैन विविध तनिष्का तनिष्क आशिती आगम अग्रिमा वीर आदि रॉनित आदि आदि अनेक बच्चे उपस्थित थे मंच संचालन वीरांगना वंदना जैन और बबीता जैन ने किया । हर्षिदा जैन सुचिता चारू कामना अनुभा प्रीति संध्या दीपशिखा मीनू सारिका शिखा संगीता आदि आदि अनेक महिलाओं की टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया।
इस अवसर पर जैन भवन मंत्री संदीप जैन केंद्रीय महिला संयोजिका मधु जैन मानवाधिकार चेयरमैन सचिन जैन ममलेश जैन मंजू जैन इत्यादि लोग रहे


More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,