*बारह पेटी शराब के साथ एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार कार भी कि सीज।
नशे के कुचक्र को तोड़ने व अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी गुप्तकाशी के नेतृत्व में थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.01.2023 को चेकिंग के दौरान एक वाहन स्विफ्ट डिजायर कार सं0 UK 07 W 1043 से 12 पेटी मैक्डावेल (168 अद्दे, 240 पव्वे) न0-1 व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
वाहन चालक को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
नाम पता अभियुक्त –
देवेन्द्र सिंह पंवार पुत्र जगत सिंह पंवार, निवासी ग्राम मल्ला कुरछोला, चौकी मयाली थाना व जिला रुद्रप्रयाग।
पुलिस टीम का विवरण –
1- निरीक्षक अजय कुमार, थाना प्रभारी, गुप्तकाशी।
2- उ0नि0 प्रदीप चौहान थाना गुप्तकाशी।
3- मुख्य आरक्षी विनोद कुमार – थाना गुप्तकाशी।
4- आरक्षी राजकुमार त्यागी – थाना गुप्तकाशी।
5- आरक्षी गम्भीर – थाना गुप्तकाशी।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्प अपनाने की अपील की
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले, मुख्यमंत्री धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी,कपाट खुलने के अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से की बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना !