
*आज दसलक्षण धर्म के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म पर श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन स्थित जैन मंदिर जी में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक एवं शान्तिधारा करने का सौभाग्य श्री विपिन जैन नितिन जैन को एवं पाण्डुकशिला पर भगवान का प्रथम कलश एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री विपिन जैन अक्षत जैन, एवं अतुल जैन को प्राप्त हुआ।*
*उत्तम त्याग धर्म पर पूज्य माताजी ने प्रवचन हुए कहा कि बहाय ओर अभ्यंतर परिग्रह निवृति एवं आत्म स्वरुप मे प्रवृति उत्तम त्याग धर्म है।*
*शाम 7.00 बजे सभी जिन मंदिरो मे श्री जी की महाआरती की गयी।*
*इसके पश्चात पूज्य आनंदमति माताजी एवं पूज्य क्षुल्लकरत्न समर्पण सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य मे रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति बबिता साक्षी जैन का उत्सव समिति द्वारा स्वागत किया गया इसके पश्चात श्रीमति प्रीति मनीष जैन के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।*
*दस लक्षण महापर्व पर सांध्यकालीन कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज महावीर जैन कन्या पाठशाला के बच्चो द्वारा “जम्बू स्वामी का वैराग्य” धार्मिक लघु नाटिका का आयोजन किया गया।*
*कार्यक्रम मे विधालय के प्रधान श्री विनय जैन, प्रबंधक ममलेश जैन, कोषाध्यक्ष नीरज जैन, प्रधानाचार्या स्वेता सिंह, मीडिया संयोजक मधु जैन डां संजीव जैन, विभोर जैन, अंकुर जैन, अमर जैन, अनिल जैन, सुखमाल चंद जैन, अतुल जैन, नितिन जैन, सुनील जैन, आशीष जैन, अर्जुन जैन,मिडीया प्रभारी मधु जैन आदि बड़ी संख्या मे समाज के महानुभाव उपस्थित रहे।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा