
कहते है वेद पुराण मे मनुष्य जीवन के कुल 16 संस्कार बताये गये है जिनमे से पहला संस्कार नामकरण संस्कार और अंत मे अंतिम संस्कार होता है लेकिन कुछ लोगो को अपनो के हाथो अंतिम संस्कार कराना भी नसीब नही होता लेकिन कहते है कि यदि कोई कीसी लावारिस शव का अंतिम संस्कार कराता है तो शास्त्रो मे उसे सबसे बडा पुण्य कहा गया है और आज इस महान कार्य को करके देहरादून के थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने आम लोगो के बीच एक मिसाल पेश की है प्राप्त जनकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व मोहकमपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी जिसके शव की शिनाख्त न होने पर दून पुलिस ने उस शव का हिन्दू रीतीरिवाज से दाह संस्कार कराया आपको याद होगा दिनांक 23/09/23 को थाना नेहरू कालोनी को सूचना मिली थी कि मोहकमपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना नेहरू कालोनी पुलिस द्वारा मौके पर पंहुचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किये पर मृतक के पास से पहचान सम्बन्धी कोई भी दस्तावेज न मिलने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को शिनाख्त हेतु 72 घण्टे के लिए मोर्चरी में रखवाया गया, निर्धारित समयावधि के पश्चात भी शव की शिनाख्त न होने पर आज दिनाँक 26/09/23 को नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर लावारिस शव का लक्खीबाग शमशान घाट में पूर्ण हिंदु रिती रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार कराया गया पुलिस के इस कार्य की आम लोगो ने खुले दिल से तारीफ की।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!