
अंशुल मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून आईएसबीटी पर वर्षों से जनमानस को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिससे जलभराव की घटना से समस्या होती रही है और यह प्रत्येक बरसात में एक बहुत बड़ी समस्या बनी रहती है, कई बार दुर्घटनाओं का भी कारण बनता है। अब इस पर डीएम ने प्लान तैयार कर स्मार्ट सिटी से बजट की व्यवस्था करते हुए इसका स्थायी समाधान खोज लिया है, और अब इस कार्य प्रारम्भहो गया है।
मानसून सीजन में शहर का एंट्री द्वार आईएसबीटी चौक अब जलमग्न नहीं होगा। मा० सीएम की प्ररेणा से जिलाधिकारी के प्रयासों से आईएसबीटी में स्मार्ट सिटी से नया ड्रेनेज सिस्टम निर्माण का काम शुरू हो गया है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट में योजना के निर्माण के साथ ही इसके रखरखाव का प्रावधान भी किया है। आईएसबीटी में जलभराव की समस्या दूर होने से आम जनता एवं यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा।

More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी सब्ज़ी बेचने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक का कारोबार.!
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन