गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर में आगामी आठ और नौ जून को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के संयोजक अर्थशात्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शिव कुमार लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरप्रदेश उत्तराखंड आर्थिक परिषद एवं सामाजिक आर्थिक विकास अध्ययन परिषद के संयुक्त तत्तावधान में यह सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। भारत से विकसित तकरू अवसर एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के अर्थशास्त्री जुटेंगे। दो दिन तक चलने वाले विभिन्न सत्रों में लगभग 50 शोधपत्र पढ़े जायेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रस्तुत सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों से इस सम्मेलन में प्रतिभाग करने की अपील की। प्राचार्य प्रो. कुलदीप नेगी ने बताया कि प्रस्तावित सम्मेलन की पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक