गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्वाड देवलधार के राजकीय इंटर कालेज में बुधवार को किशोर बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन के साथ ही अन्य विभिन्न जानकारी दी गई।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ता भूगोल मालती चौहान और सहायक अध्यापिका हिन्दी गीता तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य माध्यमिक स्तर पर बालिकाओं को बालिका सशक्तिकरण एवं किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों की जानकारियां देना है। साथ ही उन्होंने बताया कि किशोरावस्था वह अवस्था है जो बाल्य अवस्था और युवा अवस्था की बीच की कड़ी है। यह अवस्था हमें काफी विचलित करती हैं। इसलिए इस अवस्था में बच्चों पर ध्यान देने की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है। और एक किशोरी के लिए उसकी माता ही इस समय सबसे अच्छी दोस्त साबित हो सकती है। जिससे वह अपने बारें में बातचीत कर उससे सही सलाह मशबरा ले सकती है। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्राओं को सामाजिक जागरूकता, सामाजिक रूढ़िवादिता, किशोरियों के लिए बने कानून, बालिका शिक्षा, मनोविज्ञान, खेलकूद आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एलपी थपलियाल, ओपी पुरोहित, पीएल आर्य, एसपी फरस्वाण, चंदन पंवार, एलएम सती, डीएस नेगी, पृथ्वी रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की तैयारियां परखीं, यूएसडीएमए में टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल, मुख्यमंत्री करेंगे माॅक ड्रिल का निरीक्षण