
देहरादून के विकासनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है . विकासनगर के डॉक्टर ने शक्ति नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वो पत्नी की मौत के बाद से तनाव में थे।जानकारी के अनुसार पुल नंबर 1 और 2 के बीच में चिकित्सक ने शक्ति नहर में छलांग लगाई। रविवार को खोजबीन के दौरान ढकरानी पावर हाउस इंटेक से डॉक्टर हंसराज अरोड़ा का शव बरामद कर लिया गया। वह एक बार पहले भी शक्ति नहर में कूद चुके थे लेकिन स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस ने उन्ह बचा लिया था और इस बार चिकित्सक शनिवार को आधी रात घर से अकेले निकले और शक्ति नहर पहुंचे। पुल नंबर 1 और 2 के बीच में चिकित्सक ने शक्ति नहर में छलांग लगाई, जिसके बाद वह डूब कर लापता हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। जल पुलिस शक्ति नहर में डूब कर लापता हुए चिकित्सक की तलाश करती रही।रविवार को खोजबीन के दौरान ढकरानी पावर हाउस इंटेक से डॉक्टर हंसराज अरोड़ा का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त