
देहरादून
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 20 जुलाई, 2026 के लिए जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार, 20 जुलाई, 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार, जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थान एवं आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई, 2026 को पूर्णतः बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधनों एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है, तो संबंधित प्रधानाचार्य/प्रबंधक के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा वर्षा के दौरान नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन,. स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज ओवरऑल चैम्पियन,. फेकल्टी क्रिकेट में डाॅ अरुण कुमार के हरफनमौला प्रदर्शन से एसजीआरआर पटेल नगर कैम्पस ने जीत क़ी दर्ज़.!
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना नई मण्डी पुलिस ने चोरी के अभियोग का किया सफल खुलासा, पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपि के कब्जे से अवैध हथियार और 1मोटरसाईकिल तथा चोरी किया गया गैस सिलेण्डर किया बरामद।
देहरादून क़ी डोईवाला पुलिस ने एक महिला को अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी महिला के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे अवैध गांजा किया बरामद.!