
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून। जनपद देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बड़ा निर्णय लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून तथा नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल (NDMA) द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जिले के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में जिले में लगातार हो रही वर्षा तथा अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। ऐसे मौसम में जनहानि या किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई को बंद रहेंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास न जाएं तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !