
दिनांक 12-06-2026 से जनपद देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण/प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल की आज दिनांक 10-06-2026 को महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा व अन्य उच्चाधिकारी गणों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम हेतु किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एंव कानून व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए बताया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से पूर्व ही अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर, अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में अपने प्रभारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त करते हुए ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चैक कर ले। ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने साथ पहचान पत्र तथा ड्यूटी कार्ड अवश्य रखे।

सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चैक करते हुए उन्हें ड्यूटी के सम्बन्ध में भली भांति ब्रीफ कर लें तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण अपने ड्यूटी स्थल को छोडकर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों।
वीवीआईपी प्रवास स्थल, कार्यक्रम स्थल, रुट व उसके आस-पास के क्षेत्रों में सदिंग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सघन चैकिंग सुनिश्चित करते हुए आस पास स्थित हाई राइज बिल्डिंग्स में रहने वाले लोगों के शत-प्रतिशत सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए साथ ही हाईराइज बिल्डिंग के साथ-साथ, पानी की टंकियो, फ्लाई ओवर आदि स्थानो की बी0डी0एस0 तथा डॉग स्कवॉड टीम से सघन चेकिंग कराते हुए उक्त स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये।
ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी अपने आस-पास के स्थान को भली-भांति चैक करते हुए इस बात को सुनिश्चित कर लें कि उनके आस-पास तय कार्यक्रम के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की कोई नई गतिविधि न हो। इसके अतिरिक्त ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताये अपने ड्यूटी प्वांईट को छोडा जाये। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान कार्यक्रम/प्रवास स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा, इस दौरान किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उडाने की अनुमति नहीं होगी।
इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धर्मशालाओं, होटलो, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर बाहरी एंव संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
*ब्रीफिंग में अभिनव कुमार (महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा उत्तराखण्ड), वी0 मुरूगेशन (अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एंव कानून व्यवस्था), राजीव स्वरूप (पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र), धीरेन्द्र गुंज्याल (पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था), श्री प्रमेन्द्र डोभाल (एसएसपी देहरादून)* तथा ड्यूटी में नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने रंगदारी तथा जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी के साथी ने जेल में अपने साथ बंद एक अन्य व्यक्ति से मांगी थी 30 लाख के रंगदारी,
मसूरी झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में समाई कार,कार मे चार लोग थे सवार; पुलिस और एस डी आर एफ पहुंची मौके पर,रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही भारी दिक्कत.!
देहरादून डीएम डॉ आशीष चौहान ने दिये सम्बंधित विभागों को सख्त निर्देश,मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधान,आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव निस्तारण कार्य तत्काल करे शुरू, नदी-नालों की सफाई पर रहेगा विशेष जोर डीएम आशीष चौहान !