उत्तराखंड में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को एम्स में भर्ती किया गया……..
देहरादून: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को एम्स में भर्ती किया गया है। उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। एम्स प्रशासन का कहना है कि वृद्धावस्था में होने वालीं दिक्कतों के चलते उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है।
योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया। एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं।
मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बताया जा रहा है कि योगी की बहन शशि पयाल भी मां को देखने आई थीं। सीएम के परिवार को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात पुलिसकर्मी भी एम्स में मौजूद हैं। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी के भर्ती होने की पुष्टि की है।


More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक