
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने राजपाल लेघा को खनन विभाग का नया निदेशक बना दिया है कल शासन ने निदेशक के पद पर तैनात रहे एसएल पैट्रिक को गंभीर आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया था, इसके बाद शासन ने उपनिदेशक राजपाल लेघा को निदेशक खनन की जिम्मेदारी दी है।
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में कार्यरत निदेशक श्री एस०एल० पैट्रिक को शासन के आदेश संख्या-712/VII-A-1/2024-106/उद्योग/2004, दिनांक 30.04.2024 द्वारा निलम्बित किये जाने के उपरान्त श्री राजपाल लेघा, अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड को निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड के पदीय कर्तव्यों का प्रभार अग्रिम आदेशों तक अतिरिक्त रूप से प्रदान किया जाता है।
उक्तानुसार प्रदत्त किये जा रहे अतिरिक्त प्रभार में श्री राजपाल लेघा, अपर निदेशक को कोई अतिरिक्त वेतन-भत्ते देय नहीं होंगे तथा श्री राजपाल लेघा से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने मूल कर्तव्यों के साथ निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड के दैनिक कार्यों का भी सुचारू निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

More Stories
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने sog की मदद से भूसे के ढेर मे ढूंढ निकाली छोटी सी सुई, मांडू वाला जंगल मिली सड़ी गली लाश की सुलझाई गुथी,मृतक महिला कि हत्या के आरोप मे मृतका के पहले पति को किया गिरफ्तार, हालात से तंग आकर पति ने ही दिया था अपनी पूर्व पत्नी की हत्या को अंजाम !
देहरादून की सड़को पर उतरकर सचिव लोकनिर्माण और डीएम सविन बंसल ने किया सड़को का निरिक्षण,निरीक्षण के दौरान पुरे शहर मे सड़क रेस्टोरेशन कार्य पर जताया संतोष,
हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने तमंचा दिखाकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी वज़िद को किया गिरफ्तार, युवती ने दोस्ती करने से किया मना तो आरोपी ने तमंचे के दम पर अपहरण का किया था प्रयास !