जरा जान लीजिए अब: एक और नया फ्रॉड वॉयस क्लोनिंग या कहें आवाज की नकल के द्वारा फ्रॉड……
देहरादून: एक और नया फ्रॉड वॉयस क्लोनिंग या कहें आवाज की नकल के द्वारा फ्रॉड।
सीन 1: आपके मोबाइल की स्क्रीन जगमगाती है और उसपर एक अनजान नंबर दिखाई देता है. आप कॉल उठाते हैं और जैसा होता है ‘हेलो’ बोलते हैं. दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आती तो आप दोबारा से ‘हेलो’ बोलते हैं. तीसरी बार भी ऐसा होता है, फिर आप खीजकर कॉल काट देते हैं. थोड़ी देर मन में अपने टेलिकॉम ऑपरेटर को घटिया नेटवर्क के लिए कोसते हैं और फिर बात आई-गई हो जाती है. एकदम नॉर्मल सा सीन.
सीन 2: अचानक एक दिन आपके पास आपकी मां, पत्नी, पिता, भाई या बहन का फोन आता है और वो आपसे घबराई हुई आवाज में आपकी कुशल छेम पूंछते हैं. आप किस हॉस्पिटल में एडमिट हो या फिर किस पुलिश स्टेशन में हो, ये जानने की कोशिश करते हैं. आप चौंक कर कहते हैं- अरे भाई मैं तो एकदम ठीक हूं. असल झटका तो तब लगता है जब घर वाले आपको बताते हैं कि अभी तो तुम्हारा फोन आया था. तुमने कहा कि तुम्हारा एक्सीडेंट हो गया था. पैसे की जरूरत है. घबराए घरवालों से बताए गए अकाउंट या मोबाइल नंबर पर पैसे ट्रांसफर भी कर दिए।
सीन 3: आपको पता चल चुका है कि आप अपराध के उस तरीके का शिकार बने हैं जो मार्केट में ज्यादा पुराना नहीं है. वॉयस क्लोनिंग या कहें आवाज की नकल. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से संबंधित इंसान की आवाज बनाकर किडनैपिंग, लूट, धमकी को अंजाम देने का तरीका. इस तरीके के अपराध के किस्से आजकल बहुत आम हैं. मगर क्या कभी आपने सोचा कि आपकी आवाज का नमूना आखिर मिला कहां से.


More Stories
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, नियुक्ति पत्र नहीं, यह है जनसेवा का संकल्प पत्र-मुख्यमंत्री
वैश्विक संकट के बीच राष्ट्रहित में एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी की अनूठी पहल,ईंधन संरक्षण का दिया संदेश, बड़े वाहन को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी नैनीताल,आमजन से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल चलने की अपील !