उत्तराखंड में आज हरिद्वार लोकसभा से विधायक उमेश कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन दाखिल……
हरिद्वार: खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश ने हरिद्वार लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। रुड़की से रोड़ शो के साथ उमेश कुमार नामांकन के लिए रोशनाबाद मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उमेश कुमार ने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि दोनो पार्टियां हरिद्वार के साथ भेदभाव करती चली आ रही है।
दोनों ही पार्टियों ने नेता प्रवासी पक्षियों की तरह दिल्ली से उड़कर चुनाव में आते हैं और चुनाव जीतकर हरिद्वार की तरफ झांकते भी नहीं। इतना ही नहीं उमेश कुमार ने हरीश रावत, रमेश पोखरियाल निशंक और त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी प्रवासी पक्षी बताया। उन्होंने दावा किया कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर वो चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीत दर्ज करेंगे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही