उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 26 से 28 मई के बीच कई जिलों के लिए येलो अलर्ट किया जारी…..
देहरादून: मौसम विभाग ने जारी किया पुर्वानुमान। पर्वतीय क्षेत्रों में 28 मई तक बारिश की जताई संभावना। मौसम विभाग ने 26 से 28 मई के बीच कई जिलों के लिए येलो अलर्ट किया जारी।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़,
टिहरी, अल्मोड़ा और चंपावत जिले में बारिश के आसार
26 मई से पूरे राज्य में मौसम में बदलाव की है उम्मीद- बिक्रम सिंह।
उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहते हुए कुछ डिग्री तक गिर गया है। तापमान में मामूली गिरावट से कुछ राहत मिली है, हालांकि गर्मी के साथ मैदानी इलाकों में नमी के कारण असुविधा जारी है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, अल्मोडा और चंपावत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश के शेष जिलों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के मैदानी इलाकों में दिन के समय सतही हवाएँ तेज़ और तेज़ चलने की संभावना है।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक