उत्तराखंड में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से जुड़े आदेश को लेकर शासन ने लिया यूटर्न, नियुक्ति का आदेश हुआ रद्द…….
देहरादून: उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने कृषि उत्पादन मंडी समिति निरंजनपुर देहरादून के सचिव विजय प्रसाद थपलियाल को श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी के लिए कार्यमुक्त करने के आदेश को चार घंटे में रद्द कर दिया है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक ने विजय प्रसाद की तैनाती निरंजनपुर मंडी समिति में यथावत रखने के आदेश जारी किए हैं। चार घंटे के भीतर बदले आदेश को लेकर चर्चाएं हैं।
सूत्रों की मानें तो यह पद डीएम या एडीएम के पास रहता है। या फिर ये पद आईएएस, आईएफएस या सीनियर पीसीएस को दिया जाता है। थपलियाल की प्रतिनियुक्ति पर पीसीएस लॉबी ने विरोध शुरू कर दिया था। मंडी बोर्ड के प्रबंध निदेशक बीएस चलाल ने 30 जुलाई 2024 को मंडी बोर्ड अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद विजय प्रसाद को अनापत्ति देने के आदेश जारी किए थे।
विजय की जगह सचिव पद पर दायित्वों के निर्वहन के लिए मंडी पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार को अधिकृत कर दिया गया था, लेकिन 30 जुलाई 2024 की शाम सिर्फ चार घंटे के भीतर आदेश वापस हो गया। बुधवार को मंडी के प्रबंध निदेशक ने 30 जुलाई 2024 के आदेश को वापस ले लिया है। उन्होंने जारी आदेश में कहा कि विजय प्रसाद को मंडी समिति निरंजनपुर में सचिव पद पर यथावत बने रहेंगे।


More Stories
आज देहरादून मे भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से मां लक्ष्मी की भव्य महाआरती का होगा भव्य आयोजन,. मुंबई से आएंगे कई जाने माने नाम, दीपदान और कुलदेवी माँ लक्ष्मी क़ी भव्य आरती से गूंजेगा सैफरन लीफ का मैदान.!
अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त,एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश,एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच,आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।.
राजधानी के एक निजी स्कूल मे ‘दास्तान-ए-वक़्त’ में दिखी इतिहास से आधुनिकता तक की झलक, नन्हे मुन्ने बच्चो ने दर्शकों को तालिया बज़ाने के लिए किया मजबूर.!