उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ने आगामी नगर निकाय, पंचायत चुनावों के मद्देनजर वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति का गठन किया…..
देहरादून: कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति का गठन किया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति का गठन किया है।
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की ओर से जारी समन्वय समिति में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा समिति के अध्यक्ष होंगे तथा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री नवप्रभात, विधायक ममता राकेश, काजी निजमुद्दीन, विक्रम सिंह नेगी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी सदस्य तथा महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित व एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी विषेश आमंत्रित सदस्य होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति आगामी नगर निकाय व पंचायत चुनाव हेतु पार्टी नेतृत्व को अपने सुझाव देगी।


More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन