
सुनील सोनकर(राष्ट्रीय दिया समाचार )मसूरी
मसूरी में गूंज संस्था द्वारा मसूरी के श्री राधा कृष्ण मंदिर के सभागार में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं और संस्थाओं को शॉल, गुलदस्ता और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। गुंज संस्था की अध्यक्ष डॉ. सोनिया आनंद रावत ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत रहे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गैरसैंण में हुए बजट सत्र को निराशाजनक बताते हुए कहा कि राज्य का अधिकांश बजट नॉन प्लान मद में खर्च हो जाता है और विकास कार्यों के लिए बहुत कम राशि बचती है। उन्होंने सरकार पर खनन और भू-माफियाओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। साथ ही मसूरी के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में अब तक तहसील का गठन नहीं हो पाया और वर्षों से प्रस्तावित रोपवे परियोजना भी अधर में है।

मसूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि पार्टी निर्देश देगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही