उत्तराखंड में 15 सितंबर से पूरी तरह केदारनाथ धाम के लिए हैली सेवा होगी संचालित…….
देहरादून: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से पूरी तरह से हेली सेवा संचालित होगी। मानसून सीजन में सात कंपनियों ने हेली सेवा का संचालन बंद रखा है।
प्रदेश सरकार की अनुमति पर ट्रांस भारत और हिमालयन एविएशन कंपनी से हेली सेवा संचालित की जा रही है। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सेरसी, फाटा से नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संंचालित की जाती है, लेकिन मानसून सीजन में केदारघाटी में भारी बारिश व मौसम खराब रहने से कंपनियां हेली सेवा का संचालन बंद रखा।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं अपर सचिव सी रवि शंकर ने बताया, वर्तमान में दो कंपनियाें के माध्यम से हेली सेवा संचालित है। 15 सितंबर से अन्य कंपनियां भी हेली सेवा शुरू करेंगी।


More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को रुपये 1.20 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित, आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : ज्योति कोटिया
भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”, भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री