उत्तराखंड की राजधानी में भूकंप, जानिए कितनी रही तीव्रता और कहां था केंद्र…….
देहरादून: राजधानी में रविवार देर रात भूकंप के झटके रिकॉर्ड किए गए। जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मैग्निट्यूट मापी गई है। यह छोटी श्रेणी का भूकंप है और संभवतः बहुत कम लोगों ने इसे महसूस किया होगा।
जिला प्रशासन की ओर से यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के हवाले से जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि भूकंप करीब 05 किलोमीटर की गहराई में आया है और इसका केंद्र रामगढ़ रेंज के पास बताया जा रहा है। एसडीआरएफ कंट्रोल रूम ने भूकंप के बाद की स्थिति सामान्य बताई है।


More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 38 लोगों को हिरासत में लिया
उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री धामी के मुख्य सेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना सेवा पखवाड़ा, 3.5 हजार से अधिक लोगों ने उठाया जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ