उत्तराखंड में भगवामय हुई शिवनगरी हरिद्वार से पहले दिन 2 लाख 40 हजार शिवभक्तों ने भरा जल…….
हरिद्वार: श्रावण के महीने के पहले ही दिन हाईवे से लेकर कांवड़ पटरी पर कावंड़ यात्रियों की भीड़ एक दिन पहले की अपेक्षा दोगुनी हो गई है। श्रावण मास के पुनीत पर्व में कांवड़ जल भरने वालों का धर्मनगरी हरिद्वार में तांता लगा रहा है।
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार पहले दिन कुल 2 लाख 40 हजार कांवड़ यात्रियों ने गंगा जल भरा। सांध्यकालीन आरती तक के इस आंकड़े को पुलिस और प्रशासन की गणना के अनुरूप जारी किया गया है।
बता दें कि 23 जुलाई यानी आज मंगलवार से 27 जुुलाई तक पंचक रहेगा। इसमें बांस की खरीदारी आदि करना वर्जित है। इसके चलते अधिकांश कांवड़ यात्रियों ने पहले दिन ही गंगा जल भरकर पहले सोमवार को ही धर्मनगरी के विभिन्न शिवालियों में जलाभिषेक किया।
27 जुलाई तक पंचक लगा रहेगा, जिसके चलते 28 से प्रतिदिन करीब चार से पांच लाख यात्रियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने पहले दिन कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
इसके चलते किसी यात्री की जनहानि नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक पहले दिन गंगा घाट के किनारे जल भरते समय एक कांवड़ यात्री के डूबने की सूचना मिली। हालांकि जल पुलिस ने उसे सुरक्षित बचा लिया और प्राथमिक चिकित्सा के बाद यात्री जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ।


More Stories
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर और दो दुकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर मे की गई चोरी का सामान किया बरामद, पकडे गये आरोपियों ने अपने नशे की पूर्ति करने के लिए कर ली थी भगवान के घर मे ही चोरी.!
धर्म नगरी मे अधर्म का दिखा खौफनाक मंज़र,कलयुगी बेटे ने नशे मे माँ को मारी गोली, घायल माँ एम्स ऋषिकेश मे लड़ रही मौत से लड़ाई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जाँच पड़ताल की शुरू.!
पटेलनगर क्षेत्र में हुई स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार