उत्तराखंड में पीएम मोदी 11 अप्रैल को हरिद्वार में करेंगे चुनावी जनसभा, सीएम योगी का कार्यक्रम भी बदला……
देहरादून: पीएम मोदी 11 अप्रैल को हरिद्वार में करेंगे चुनावी जनसभा, सीएम योगी का कार्यक्रम भी बदला पहले प्रधानमंत्री मोदी की 12 अप्रैल को जनसभा का कार्यक्रम बना था। वहीं योगी का 11 अप्रैल को रुड़की, श्रीनगर और किच्छा में चुनावी सभाएं करने का कार्यक्रम था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट पर प्रचार करने के लिए अब 11 अप्रैल को आएंगे। उनकी चुनावी जनसभा हरिद्वार स्थित भल्ला इंटर कॉलेज में होगी। पीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद पार्टी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 11 अप्रैल को होने वाली चुनावी सभाएं टाल दी हैं।
योगी अब या तो 11 अप्रैल से पहले उत्तराखंड आएंगे या इसके बाद की किसी तिथि पर प्रचार करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पीएम की रैली तय होने की पुष्टि की है।बता दें कि पहले प्रधानमंत्री मोदी की 12 अप्रैल को जनसभा का कार्यक्रम बना था।
वहीं योगी का 11 अप्रैल को रुड़की, श्रीनगर और किच्छा में चुनावी सभाएं करने का कार्यक्रम था। अब योगी के प्रचार कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। माना जा रहा है कि योगी या तो 10 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं या फिर उनकी 13 या 14 अप्रैल को चुनावी सभाएं होंगी।


More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!