उत्तराखंड में अब भी पहले की तरह ही लोग कर सकेंगे हाईवे पर सफर, टोल वृद्धि के आदेश पर लगा रोक; इस कारण टला फैसला……
देहरादून: अब भी पहले की तरह ही लोग कर सकेंगे हाईवे पर सफर, टोल वृद्धि के आदेश पर लगा रोक; इस कारण टला फैसला। लच्छीवाला टोल प्लाजा के मैनेजर कृष्णा त्यागी ने बताया कि पूर्व में टोल वृद्धि की सूची प्राप्त हुई थी। जिसके अनुसार एक अप्रैल से लगभग पांच प्रतिशत की वृद्धि शुल्क में प्रस्तावित थी। परंतु वर्तमान में नेशनल हाईवे आथरिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) के अधिकारियों की ओर से मौखिक निर्देश के बाद एक अप्रैल से इस वृद्धि के आदेश को फिलहाल।
एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर शुल्क वृद्धि के आदेश पर रोक लग गई है। जिसके चलते टोल प्लाजा में टैक्स का भुगतान करने वाले लोगों को इससे राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि चुनाव आचार संहिता के कारण टोल वृद्धि को टाला गया है। लच्छीवाला टोल प्लाजा के मैनेजर कृष्णा त्यागी ने बताया कि पूर्व में टोल वृद्धि की सूची प्राप्त हुई थी।
जिसके अनुसार एक अप्रैल से लगभग पांच प्रतिशत की वृद्धि शुल्क में प्रस्तावित थी। परंतु वर्तमान में नेशनल हाईवे आथरिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) के अधिकारियों की ओर से मौखिक निर्देश के बाद इस वृद्धि को टाल दिया गया है।सोमवार एक अप्रैल को टोल प्लाजा पर पुरानी दरों पर ही टोल शुल्क किया गया। आगे भी अग्रिम आदेशों तक पुरानी दरों पर ही टोल टैक्स वसूला जाएगा।


More Stories
शातिर “कातिया”कुछ घंटे भी ना उठा पाया चोरी के मोबाइल का मज़ा,,देहरादून की डालनवाला पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी किया गया मोबाइल किया बरामद,
देहरादून की कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के चार वाहन किये बरामद, दून हॉस्पिटल के पास से चुराते थे मरीज़ों और तिमगरदारों के वाहन.!
आगामी कांवड़ मेला -2026 को सुरक्षित एंव सकुशल रूप से सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी दून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ की समन्वय बैठक,बैठक के दौरान आगामी कावड मेले के दृष्टिगत सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश.!