राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून: श्री बदरीनाथ धाम/ श्री केदारनाथ धाम 9 जून। श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम मौसम ने करवट बदल ली है। आज अपराह्न श्री बदरीनाथ धाम – केदारनाथ धाम में मौसम बदल गया बादल छाने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गयी। आज अपराह्न पांच बजे से हल्की बारिश शुरू हो गयी तीर्थयात्रियों ने छाते, रैनकोट पहन लिएबदरीनाथ धाम में दूर चौटियों पर बर्फ आयी है लेकिन अभी बदरीनाथ में बर्फ नहीं गिर रही है। जबकि श्री केदारनाथ में कल देर शाम हल्की बारिश शुरू हुई। आज रविवार सुबह से बादल छाये लेकिन मौसम सामान्य रहा शाम को पुन: हल्की बारिश शुरू हो गयी केदारनाथ में दूर पर्वत चौटियों पर बर्फ स्पष्ट देखी जा सकती है।श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बदरीनाथ धाम से बताया कि मानसून से पहले दोनों धामों में पल-पल मौसम बदलने लगा है। तीर्थयात्रियों का आगमन जारी है तथा श्री बदरीनाथ मंदिर तथा श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन सामान्य रूप से बराबर चल रहे हैं।आंकड़ो के हवाले से बताया कि रविवार दिन तक तक 12.50 लाख( साढे़ बारह लाख) तीर्थ यात्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ दर्शन हेतु पहुंच गये है जिनमें से 4.80 लाख (चार लाख अस्सी हजार) श्री बदरीनाथ एवं 7.60 लाख (सात लाख साठ हजार) से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके है।

More Stories
6 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन,राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को पर्यावरणीय मंज़ूरी, रनवे 3,000 मीटर तक बढ़ेगा, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कुमाऊं के लिए ऐतिहासिक कदम–मुख्यमंत्री धामी
भूस्खलन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड और ओडिशा मिलकर करेंगे कार्य, यूएसडीएमए-ओएसडीएमए के बीच जल्द होगा एमओयू