-नियमों का उल्लंघन करने वाले 71 वाहन चालाकों से वसूला 42 हजार का संयोजन शुल्क
गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाये रखने तथा पर्वतीय क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के दृष्टिगत चमोली पुलिस की ओर से चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष चौकिंग अभियान चलाया गया।
वर्चुअल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लघन कराने वाले 71 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई कर 42 हजार का संयोजन शुल्क वसूला गया। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को पहाड़ी मार्ग पर अधिक सतर्कता और तय सीमा में वाहन चलाने, ओवर लोडिंग न करने, दोपहिया वाहन में अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करने आदि यातायात नियमों का पालन किये जाने की हिदायत दी गयी। साथ ही अपील की गयी कि यदि आपके द्वारा यातायात नियमों का पालन कर अपने वाहनों का संचालन किया जाता है, तो ऐसे में न केवल आपकी अपितु आपके वाहन में सफर कर रहे लोगों की भी सुरक्षा है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त